विश्वास के लिए बाइबिल वचन
इब्रानियों 11:1 के अनुसार विश्वास उन बातों का दृढ़ निश्चय है जिनकी आशा हम रखते हैं। यह अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।
प्रमुख बाइबिल वचन
"अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।"
"और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आनेवाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजनेवालों को प्रतिफल देता है।"
"क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।"
4. रोमियों 10:17
IRV
"इसलिए विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।"
5. मरकुस 11:24
IRV
"इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके माँगो तो विश्वास कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा।"
6. इफिसियों 2:8
IRV
"क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है;"